उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में बर्फीली चुनौती के बीच अभेद्य सुरक्षा घेरा

जवानों का जज्बा बना मिसाल, शून्य से नीचे तापमान में भी डटे जवान

केदारनाथ धाम में बर्फीली चुनौती के बीच अभेद्य सुरक्षा घेरा
जवानों का जज्बा बना मिसाल, शून्य से नीचे तापमान में भी डटे जवान
बर्फबारी के बीच चाक-चौबंद सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अनुशासन की मिसाल
रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। चारों ओर बर्फ से आच्छादित यह धाम जहां एक ओर अलौकिक और दिव्य आभा बिखेर रहा है, वहीं दूसरी ओर यहां की परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।
कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बावजूद उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए हैं। जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि धाम की सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा हर हाल में कायम रहे।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में अभेद्य सुरक्षा घेरा कायम रखा है। धाम के हर कोने पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
तैनात सुरक्षा बल केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ को स्वयं हटाकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रख रहे हैं। यह उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मनिर्भरता का जीवंत उदाहरण है। धाम में तैनात संयुक्त सुरक्षा बल न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है, बल्कि मौसम से उत्पन्न हर चुनौती से निपटने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। जवानों का उच्च मनोबल “मित्रता, सेवा और सुरक्षा” के मूल मंत्र को साकार कर रहा है।
भारी बर्फबारी के बीच सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी सतर्कता और समर्पण के चलते केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि, “कठोर मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी गई है। सभी जवान पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button