उत्तराखंड

शुद्धिकरण मामले को लेकर रुद्रपुर में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

सुरभि द्विवेदी ने भाजपा पर लगाया जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप
पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लिया हिरासत में
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा

उधमसिंह नगर। के रुद्रपुर में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने जातिवाद के विरोध और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जातिवाद के कथित मामलों में कार्रवाई करने और संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही।
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया गया। द्विवेदी ने इसे खुलेआम जातिवाद का उदाहरण बताते हुए कहा कि, इस तरह की घटना लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुरभी द्विवेछी ने कहा कि कथित शुद्धिकरण करने वाले लोगों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं और उनके भाजपा नेताओं के साथ संबंध दिखाई देते हैं। यदि किसी दलित नेता के दौरे के बाद इस तरह का शुद्धिकरण किया जाता है तो क्या यह एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई का मामला नहीं बनता है। कांग्रेस इस मामले में करीब एक महीने से एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि, इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के नेताओं को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा और कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन जिस घटना को लेकर एफआईआर की मांग की जा रही है, उसमें अब तक कार्रवाई नहीं हुई। जब विपक्षी नेता कथित घटना की निंदा करते हैं और इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो उनके खिलाफ ही मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जातिवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता भी अगर जातिवाद के खिलाफ हैं तो यूथ कांग्रेस के आंदोलन में शामिल हों और संविधान के पक्ष में खड़े हों।
सुरभि ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा और अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को जवाब देना होगा। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवा, महिलाएं और जैन-जी सरकार की नीतियों और कथित जातिवाद का जवाब देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button