उत्तराखंडदेहरादून

राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं की अहंकारी मानसिकता सिखों और सनातन का अपमानः धामी

उनके अनुसार, ये लोग हमेशा तुष्टिकरण और विभाजनकारी सोच से ग्रसित रहते हैं और देश के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं।

सत्ता के नशे में कांग्रेस भूलती है मर्यादा, सीएम ने राहुल गांधी पर किया प्रहार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिख सांसद और केंद्रीय मंत्री रावनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहने का दुस्साहस, कांग्रेस नेताओं के अहंकार और अपमानजनक मानसिकता को दर्शाता है। सीएम धामी ने आगे कहा, “सिखों का अपमान कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। यह वही मानसिकता है, जो सत्ता के नशे में गुरु की मर्यादा भूल जाती है और बलिदान की परंपरा को शक की नज़र से देखती है।”
उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस ने सिखों के खून से अपने हाथ रंगे, और आज भी उनके शब्दों में वही ज़हर दिखाई देता है। सीएम ने कहा कि केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा सिखों और सनातन धर्म के अनुयायियों का उपहास किया गया। उनके अनुसार, ये लोग हमेशा तुष्टिकरण और विभाजनकारी सोच से ग्रसित रहते हैं और देश के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं।
पुष्कर सिंह धामी के इस बयान से स्पष्ट है कि उत्तराखंड सरकार सिख समुदाय और सनातन धर्म के सम्मान के प्रति कटिबद्ध है और किसी भी अपमानजनक बयान को वह बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button