उत्तराखंडदेश

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि मौके पर मौजूद शवों को रेस्क्यू कर लाया जाएंगे।

चमोली। बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी है। शनिवार को डीजीसीए और जांच ब्यूरो की टीम हादसे के कारणों की जांच के लिए निकल गयी, जबकि मृतकों के परिजन भी पहुंचेंगे।
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मौसम साफ होने के साथ ही एसडीआरएफ एनडीआरएफ पुलिस की रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर तड़के ही रवाना हुई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि मौके पर मौजूद शवों को रेस्क्यू कर लाया जाएंगे। सेना सिग्नल कोर के जवान सुबह ही मौके पर पहुंच चुके हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था जो दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में दिल्ली के पायलट व कर्नाटक के पांच यात्रियों की मौत हुई है। बदरीनाथ से उड़ान भरकर पांडुकेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ, हादसे के क्या कारण रहे, इसकी जांच आज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button