
कार्यवाही की मांग को लेकर बजरंग दल ने दिया धरना
देहरादून। राज्य में पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था का कितना पालन कर रहा है इसकी बानगी आज शहर कोतवाली क्षेत्रांर्तगत लख्खीबाग चौकी के बाहर सामने आयी है। यहंा बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवती के साथ पुलिस कर्मी की छेड़छाड़ की शिकायत देने के बावजूद कार्यवाही न करने के मामले में धरना प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और चौकी के बाहर धरना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। मामले में शिकायत किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसके विरोध में कार्यकर्ता लक्कीबाग चौकी के बाहर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवती की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। वहीं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। किन्तु बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे।



