उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से हरक सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रबंधन समिति के पद से हटाने की मांग की है।

देहरादून। असम युवती कथित रेप केस को लेकर इन दिनों उत्तराखंड में सियासी घमासान मचा हुआ है। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने हरक सिंह रावत को निशाने पर  लेते हुए  कहा कि इस मामले में उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल खड़े किये हैं। साथ ही उन्होंने हरक सिंह रावत को कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के पद से तत्काल हटाने की मांग की है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत पर लगाए गए गंभीर आरोपों के साथ उनकी पत्नी दीप्ति रावत की ओर से सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान और सोनिया रावत के वक्तव्यों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के नेता महिला सम्मान, महिला अधिकारों और न्याय की बात करते नहीं थकते, लेकिन जब सवाल अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर उठते हैं तो पार्टी नेतृत्व मौन क्यों हो जाता है। क्या महिला सम्मान और न्याय के सिद्धांत केवल राजनीतिक भाषणों तक सीमित हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब किसी वरिष्ठ राजनीतिक नेता पर इस तरह के गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आते हैं और उनसे जुड़े लोगों के बयान भी चर्चा में होते हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी जरूरी है। आरोपों को केवल राजनीतिक बयानबाजी बताकर खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से हरक सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रबंधन समिति के पद से हटाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button