उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

दो लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

जिन्होंने अपने नाम अमन गोड पुत्र अंगद गोड तथा हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा को घटना में छीने गए मोबाइल फोन बरामद होने पर मौके से गिरफ्तार किया गया।

देहरादून। पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विकास पुत्र गिरीश, निवासी मनसा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मनसा देवी फाटक से घर की ओर आते समय स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 36 हजार रूपये थी, छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून के दिये गये निर्देशो पर कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मनसा देवी फाटक से नटराज की ओर जाने वाली सड़क के पास से 2 लोगों को हिरासत में लिया। जिन्होंने अपने नाम अमन गोड पुत्र अंगद गोड तथा हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा को घटना में छीने गए मोबाइल फोन बरामद होने पर मौके से गिरफ्तार किया गया।
घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या को सीज किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उन्होंने मोबाइल छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मोबाइल को सस्ते दामों बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button